मोटापा कम करना चाहते है तो कॉफी में ये चीज मिलाकर पिएं, बटर की तरह पिघलेगी चर्बी

मोटापा कम करना चाहते है तो कॉफी में ये चीज मिलाकर पिएं, बटर की तरह पिघलेगी चर्बी

सेहतराग टीम

बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते तनाव की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। उन समस्याओं में सबसे ज्यादा वजन की समस्या सुनने को मिल रही है। कई लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं तो कई लोग कम वजन की वजह से काफी चिंता में डूबे हैं। वैसे तो दोनों समस्याएं काफी गंभीर हैं लेकिन आज हम बात करेंगे मोटापे की, जो अधिकतर लोगों में देखा गया है। ये बीमारी लगातार एक जगह बैठकर काम करने से बढ़ रही है। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए है। इसकी वजह से लोगों का ना तो एक्सरसाइज हो पा रहे हैं और ना ही लोग बाहर जाकर थोड़ा भी टहल पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में वजन लगातार बढ़ता चला जा रहा है।

पढ़ें- सात्विक आहार क्या है, वज़न घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

मोटापा कम करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर की चर्बी बटर की तरह पिघले तो इसके लिए अपने खानपान और एक्सरसाइज पर अधिक ध्यान रखने की जरुरत है। इसके साथ ही दिनभर की थकान उतारने के लिए आप एक कप कॉफी पी सकते हैं। इसके साथ ही अगर वजन कम करना चाहते हैं तो बस इसमें एक चम्मच ऑर्गेनिक नारियल तेल जरूर मिलाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

एक रिसर्च के अनुसार रोजाना ब्लैक कॉफी में नारियल तेल मिलाकर पीने से वजन तेजी से घटने के साथ शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ता है। इतना ही नहीं व्यक्ति की बॉडी के मेटाबॉलिज्म रेट में भी तेजी से सुधार होता है। जिसकी वजह से भी वजन जल्दी कम होता है।

कॉफी में पॉलीफेनोल होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट हैं जो हृदय रोग, विभिन्न कैंसर और न्यूरोलॉजिकल रोगों को रोकने में मदद करते हैं। जब नारियल तेल के साथ मिलाई जाती है तो यह एंटी बैक्टीरियल गुणों को बढ़ावा देते हैं और शरीर में रोगजनक बैक्टीरिया को नष्ट करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। 

ऐसे करें कॉफी के साथ नारियल तेल का सेवन

सबसे पहले एक कप गर्मागर्म काफी में  1 चम्मच खाने वाला नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे मीठा करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं।  इसके बाद इसका सेवन करे।

 

इसे भी पढ़ें-

बुखार से हैं परेशान तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक काढ़ा, जानें कैसे बनाएं ये रामबाण दवा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।